
रांची


रांची में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। पंडरा इलाके में कोतवाली के प्रभारी डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 10 जुआरी पकड़े गए हैं। मौके से पुलिस ने 3 लाख रुपये नगद भी बरामद किया गया।
बता दे सीनियर एसपी को जानकारी मिली थी कि पंडरा इलाके में जुए के अड्डे का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद एसएसपी ने कोतवाली के प्रभारी डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जुए के अड्डे पर छापेमारी करने का निर्देश दिया। टीम में सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता भी शामिल थी। टीम ने जब छापेमारी की जुए के अड्डे पर हड़कंप मच गया कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस की टीम ने 10 जुआरियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान जुए के अड्डे से 3 लाख नगद सहित जुआ खिलाने के कई सामान को जब्त किया गया है।

