
घटना राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के मकचूंद टोली के पास कि है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े दरोगा को गोली मारी दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम एक स्कुटी पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने दरोगा को गोली मार दी। दरोगा का नाम सुभाष लकड़ा बताया जा रहा है। गोली दरोगा के जांघ में लगी है। घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी कांटा टोली की तरफ फरार हो गए। आनन-फानन में दरोगा को गुरुनानक अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई है।



