रांची स्थित Janata Dal (United) झारखंड प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Khiru Mahto को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।यह चुनाव प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी Shravan Kumar के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें राज्य परिषद सदस्यों और जिलाध्यक्षों की उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को मिला प्रमाण पत्र
संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इसी क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :होली से पहले जमशेदपुर में गूंजे ठहाके, मारवाड़ी युवा मंच के हास्य कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान जदयू पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, भास्कर मुखी, मनोरंजन महतो, चंद्रशेखर राव, दिनेश कुमार सिंह और लव सरदार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




