Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, मंडलों में आयोजित होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
Breaking News

Jamshedpur News :पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, मंडलों में आयोजित होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठक का आयोजन शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा शामिल हुई। वहीं, बैठक में प्रदेश मंत्री मनोज महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई पदाधिकारी एवं अभियान टोली के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे। बैठक में अभियान के व्यापक सफलता एवं रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई।

READ MORE :South Eastern Railway :महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पूरी तरह महिलाओं के हवाले

वहीं, अभियान के निमित्त सभी मंडलों में एक संयोजक एवं दो सह संयोजक की नियुक्ति की गई। इससे पहले, वर्ग गीत के साथ बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात, पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सम्पूर्ण गायन किया गया। बैठक में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग होगा। आगामी 30 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों में इस एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाएगा, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंडलों के साथ जिला स्तर पर भी कई प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न होगा।

READ MORE :Jamshedpur News :महिला दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने बैंक ऑफ बड़ौदा में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। पार्टी का संकल्प है कि प. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री मनोज महतो ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठनात्मक कार्यक्रम के साथ-साथ वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अभियान को कार्यकर्ताओं में विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव से युक्त करने वाला अभियान बताया, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश-एक विधान’ और पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर आधारित है। उन्होंने अभियान की सफलता को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के मंडल अध्यक्ष में रंजीत सिंह, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक पाल, जुगनू वर्मा, सूरज साह, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, रविन्द्र सरदार, सुदीप डे, आनंद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ग्राफोलॉजी कार्यशाला; लिखावट से खुलेगा व्यक्तित्व का राज, करियर की संभावनाओं पर हुई चर्चा

April 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख; पटमदा और घाटशिला में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश

April 25, 2026

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कल ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’, सरयू राय की मौजूदगी में यात्री दर्ज कराएंगे विरोध

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.