
रांची। झारखंड के सीएम आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद झारखंड के विधायकों को लेकर दो बसें रांची में सीएम हेमंत सोरेन के आवास से रवाना हुईं। साथ ही सभी विधायकों का फोन ऑफ कराया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल जब विधायक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे तो उनकी गाड़ियों में बैग और अन्य सामान भी दिखाई दिया था।




