
Ranchi


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी आज सुबह रिम्स में पद्म श्री सिमोन उरांव जी को देखने ऑनकोलोजी विभाग पहुंचे, उनके साथ रिम्स के डिन डॉ विवेक कश्यप, सुप्रिटेंडेंट डॉ हिरेन्द्र बिरुवा, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट शैलेश त्रिपाठी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनसे पूछा -बाबा, कैसे हैं, सिमोन जी ने सर हिलाकर कहा इशारा किया, फिर मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्री उरांव का हाथ पकड़कर उनसे कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, आप जल्द स्वस्थ होकर घर जायेंगे।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने इलाज करने वाली चिकित्सक से उनके इलाज की जानकारी ली, डॉ ने उन्हें बताया कि उनका MRI और CT स्कैन हो गया है, ब्लड प्रेशर अभी कण्ट्रोल है, वे जल्द स्वस्थ हो जायेंगे।
देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सिमोन उरांव हमारे राज्य के गौरव है, उनका इलाज बेहतर हो इसके लिए निर्देश दिया गया है, रिम्स प्रबंधन उनका विशेष ख्याल रख रहा है, उम्मीद है वे जल्द स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए घर जायेंगे।


