Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Breaking News

Jharkhand News:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 26, 2025Updated:March 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन से कार्यों में सहूलियत के साथ आएगी गति_*
===================
◆ *_मुख्यमंत्री ने सेविकाओं से कहा- राज्य सरकार द्वारा प्रदत स्मार्टफोन का इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए ही कार्यों में करें_*
===================
● *_स्मार्टफोन एक सहयोगी की तरह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बना रहा आसान_*

● *_स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें। लोक लुभावन एवं प्रलोभन वाले संदेशों से बचें। एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरते_ हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

रांची।

आज तकनीक का जमाना है। तकनीकें भी हर दिन तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में सहूलियत के साथ तेजी आ सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

*_विवरणी एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी के साथ हो सकेगी रियल टाइम मॉनिटरिंग_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर हाथ में स्मार्ट फोन है। स्मार्ट फोन आपके साथ चौबीसों घंटे रहने वाले एक सहयोगी की भूमिका निभा रहा है । यह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आसान बना रहा है। ऐसे में स्मार्ट फोन के बिना एक कदम भी आगे बढ़ना आसान नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्थ डेस्क कर्मियों को स्मार्टफोन दिया जा रहा है, ताकि आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से निभा सके। इससे आप आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों तथा कार्यों से संबंधित हर दिन की विवरणी और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करने के साथ सुरक्षित भी रख सकेंगे। इसके जरिए आपके द्वारा किए गए कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी।

*_स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीक़े से सदुपयोग करें_*

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं से कहा कि आपको जो स्मार्टफोन दिया जा रहा है, उसका इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए सरकारी कार्यों में करें। अपने मोबाइल फोन में एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। लोक- लुभावन तथा प्रलोभन वाले संदेशों के झांसे में ना आएं। इसमें थोड़ी सी भी चूक और लापरवाही बरती तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है , ऐसे में अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें।

*_स्मार्टफोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्मार्टफोन की वजह से पूरी दुनिया मुठ्ठी में कैद सी हो गयी है। आपके स्मार्टफोन में हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसको जानने की आपको इच्छा होती है। आज स्मार्ट फोन की वजह से हमारी जिंदगी का हर पल प्रभावित हो रहा है। आप घर में पर्स भूल सकते हैं, लेकिन स्मार्ट फ़ोन छोड़ना नहीं भूलते। ऐसे में यह कहना लाजमी है कि हर चीज की तरह स्मार्ट फोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। विशेषकर जिस तरह स्मार्टफोन के जरिए अपराध के विभिन्न स्वरूप सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंता वाली बात है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रूप में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से उपयोग करेंगे, तो इससे आपकी जिंदगी काफी आसान बन जाएगी। परन्तु इसके उपयोग में सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है।

*_इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती किरण कुमार पासी समेत कई अधिकारी तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.