Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News :_मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च
Breaking News

Jharkhand News :_मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्यमंत्री ने खरकई नदी पर मरीन ड्राइव का किया शिलान्यास, नगर भवन का हुआ उद्घाटन_*
============
◆ *_मुख्यमंत्री बोले-सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जाएगा_*
============
◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा_*
============
● *_प्रख्यात कवि, स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी को शत- शत नमन_*

*● _राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार कर रही काम_*

● *_आदिवासियों- मूलवासियों के साथ लगे गरीबी और पिछड़ेपन के टैग को मिटायेंगे_*

● *_झारखंड की परंपरा और कला- संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए जारी है प्रयास_*

● *_राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन_ चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री*
========================

जमशेदपुर।

सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा। राज्य वासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । कोई भी बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं रहेगा। युवाओं के पास रोजगार होगा । हर खेत में सालों भर पानी रहेगा । किसान, मजदूर और महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज टाउन हॉल, सरायकेला खरसावां में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

*_खनिज संसाधनों से धनी हैं पर आदिवासी मूलवासी गरीब_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में देश के सबसे धनी राज्यों में एक है ।
यहां के कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है ।लेकिन, इस राज्य के जो आदिवासी- मूलवासी हैं , उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका । आज भी उनके साथ गरीबी और पिछड़ेपन का टैग लगा है। अब हमारी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में सभी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

*_राज्य की बुनियादी समस्याओं का हो रहा समाधान_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 23 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। 2019 में श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत यहां की बुनियादी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए । उन्होंने झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए जो कार्य शुरू किए, वे निरंतर जारी रहेंगे । उनकी सोच के अनुरूप झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

*_हर किसी को रोटी ,कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा । हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। पहले चरण में दो लाख लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है और 3 महीने के बाद एक साथ 9 लाख लोगों को मकान का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

*_बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को कर रहे हैं मजबूत_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है । राज्य में लगभग 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है तो खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। शहर और गांव के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इस राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार की योजना कारगर साबित हो रही है।

*_शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब लोग शिक्षित होंगे। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध दिया जा रहा है, ताकि उनका बेहतर भविष्य बन सके।

*_छऊ नृत्य कला अकादमी का जल्द होगा गठन_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। कला- संस्कृति के लिहाज से यह पूरा इलाका काफी समृद्ध है। यहां का छऊ नृत्य विश्व विख्यात है। यहां के कलाकार इस नृत्य कला को काफी आगे तक ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । हम विरासत में मिली अपनी कला और संस्कृति को और मजबूत करेंगे। इसके लिए जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, इस इलाके में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इसे टूरिज्म हब बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

*_220 योजनाओं की मिली सौगात_*

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी । इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीन ड्राइव को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि यहां आकर लोग यहां की परंपरा, कला- संस्कृति का दर्शन और इतिहास
जान सकेंगे।

*_इस अवसर पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक श्री दसरथ गगराई और श्रीमती सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव  अरवा राजकमल और सूडा के निदेशक  अमित कुमार समेत कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त तथा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में DBT का धमाका, मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना से लाखों चेहरों पर आई मुस्कान

July 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में की अग्नि सुरक्षा मानकों की औचक जांच

July 7, 2026

RANCHI NEWS : सदर अस्पताल में इनर व्हील क्लब का महाअभियान, मरीजों को बांटी पौष्टिक सामग्री और दिया स्वच्छता का संदेश

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.