
जमशेदपुर

लोगों में वैक्सीन को लेकर अब डर खत्म होता दिखाई दे रहा था अब शहर के सभी वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की तादाद बढ़ती दिखाई डी रही है। धीरे-धीरे लोग अपने-अपने घरों से निकलकर कोरोना का वैक्सीन ले रहे हैं।
बता दें कि कल तक लोगों में वैक्सीन को लेकर डर था लेकिन अब डर खत्म होता जा रहा है। वैसे भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोरोना का वैक्सीन लेना जरूरी है। वैक्सीन लेंगे तो कोरोना जैसे खतरनाक वायरल से बच सकते हैं।
वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार कोरोना का वैक्सीन लोगों को दिया जा रहा है। वह भी मुफ्त में वहीं शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध है।

