
RANCHI
झारखंड के 9 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में झारखंड सरकार की गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें एडीजी अभियान का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंकज कंबोज रांची के डीआईजी बनाए गए हैं। नवीन कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सुमन गुप्ता को फिर से आईजी रेल की जिम्मेदारी मिली है।



