Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की
Top Stories

JHARKHAND:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 2, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा ने मुलाकात की। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

जमीन और घर देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा को रांची में जमीन तथा उक्त जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने  सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाएगी। आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। नई खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है। इससे पहले बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा एवं उनकी पत्नी  अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नही है वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव राज्य सरकार की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि श्री सुजीत मुंडा की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं वे सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश दिखे  सुजीत मुंडा

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने के बाद  सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। श्री सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक  सरोजनी लकड़ा एवं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा की धर्मपत्नी  अनीता तिग्गा उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने ‘वर्तमान समय में स्वदेशी का महत्व’ पर की संगोष्ठी

September 28, 2026

ADITYAPUR NEWS: फुटबॉल मैदान में करम महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमे महिला-पुरुष

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: UFBU की 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.