
जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया के 75 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोना वैक्सीन का टीका लेने के 4 घंटे बात हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य तथा प्रशासन की टीम गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में ले धनबाद पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि जिला कोविड-19 अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गेश झा ने कहा कि टीका लगने से मौत नहीं हुई है। मृतक वृद्ध रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मी था। मृतक के परिजनों की माने तो वृद्ध शिवचरण मंडल सोमवार दोपहर 12:18 बजे करमाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगवाया था।


बता दे करीब 4 घंटे के बाद उसने सीने में दर्द होने की बात अपने परिवार वालों से कहीं। जिसके बाद आनन-फानन में उसे जामताड़ा इलाज के लिए ले जाया गया परंतु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं चिकित्सकों की मानें तो वैक्सीन दिए जाने के बाद नियमानुसार आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया था । उस बीच उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई कोरोना वैक्सीन का अगर रिएक्शन होता तो इसी आधे घंटे की बीच होना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हुआ। यह अन्य किसी बीमारी से ग्रसित होने की वजह से मृत्यु हुई है। वहीं रात्रि में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले धनबाद पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

