
चाईबासा


जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरा गांव में पुआल में खेल रहे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। दरअसल, सोमवार को दोनों बच्चे पुआल के ढेर में खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। जिससे दोनों की झुलस कर मौत को गई। ग्रामीणों की ओर से घर के पीछे पुआल का भंडार बनाया गया था। जिसमें गांव का एक तीन वर्षीय बच्चा और एक पांच वर्षीय बच्चा खेल रहे थे. इसी दौरान एक बच्चे ने माचिस जला दी।
जिस कारण आग लग गई और दोनों बच्चे पुआल भंडार के अंदर फंस गए। जिस कारण दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को किसी तरह आग बुझा कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां तैनात चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

