
अपराधियों ने सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे धावा बोल दिया। अपराधी हथियार से लैस बताये जा रहे है। 6 राउंड फायरिंग अपराधियों द्वारा किया गया। आधा दर्जन बम विस्फोट भी किया। आचनक अपराधियों ने कम्पनी परिसर पहुच मौके पर उपस्थित कर्मियों से मारपीट करने लगे।


बता दे वहीं घटना के बाद से कर्मियों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी देते हुए बाघमारा पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा कम्पनी में धावा बोल वाहनों को जलाया गया तथा गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिया.l। मामले की जांच की जा रही है।
जिस दौरान एक कर्मी को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। दो हाइवा वाहन को आग के हवाले कर दिया। वहीं एक पेलोडर को बम से उड़ाने तथा दो हाइवा वाहन के शीशे फोड़ दिया। कार्यालय के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार यादव,एएसआई चंदन शर्मा तथा सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। वाहनों में लगे आग को बुझाने का काम किया।

