
समाजसेवी अर्पणा गुहा की पहल पर परसुडीह थाना मे हुआ मामला दर्ज

जमशेदपुर।
परसुडीह थाना क्षेत्र ने कृष्णा मंदिर के पास बब्बन यादव के किराना दुकान मे बीती रात अज्ञात अपराधियों ने बीती रात आग लगा दिया जिससे दुकान मे रखे लाखो रुपया के सामान जल कर राख हो गए। वही पीड़ित दुकान दार ने घटना स्थल से स्थानिय लोगो के मदद से एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। जबकि दो अन्य अपराधी भागने मे सफल रहे। वहीं इस घटना से स्थानिय दुकानदारो में भय का माहौल बना हुआ है ।
इस सर्दभ मे स्थानिय निवासी अर्पणा गुहा ने बताया कि बबन यादव अपने किराना के दुकान को बंद करके घर चले गए। रात को उनके दुकान से बगल मे पार्टी हो रहे लोगो ने घुंआ निकलते देखा तो जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रुप ले चुका था। उसी वक्त लोगो की नजर दुकान मे आग लगा कर भाग रहे अपराधियो पर पड़ी। उसके बाद स्थानिय लोगो के प्रयास से एक अपराधी को पकड़ लिया गया । जबकि दो अन्य भागने मे सफल रहे । पकड़े गए अपराधी को स्थानिय लोगो ने परसुडीह पुलिस के हवाले कर दिया । इस सर्दभ पिड़ीत बब्बन यादव के द्वारा परसुडीह थाना मे एक एफ आई आर दर्ज कराया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले मे एक आरोपी को स्थानिय लोगो के प्रयास से पकड़ा गया है । अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

