

जमशेदपुर,।
युवा नेता व समर्पण के संयोजक श्री ललित दास ने रविवार को वी ई पी एस इंफो टेक के तत्वावधान में आयोजित ‘द टैलेंट हंट जमशेदपुर 2016, सीजन-2 के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। सोनारी के भारत सेवा आश्रम संघ परिसर में आायोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन सफलता पर हमें अहंकार नहीं होना और असफलता से सीख लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में जीतना ही नहीं, बल्कि हिस्सा लेना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने वेप्स इंफो टेक की प्रशंसा करते हुए टैलेंट हंट, सीजन-2 के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि संस्था ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, जो अच्छी बात है।
इस इवेंट को सफल बनाने में वेप्स इंफोटेक के डायरेक्टर मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, रीतिका विश्वकर्मा, सरस्वती वंदना एकेडमी के लक्ष्य सिंह एवं विष्णु अग्रवाल, लिटिल वर्ल्ड की वर्षा रानी की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में समर्पण परिवार के देव कुमार, नीरज, ज्ञान, रीतेश समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं अभिभावकगण मौजूद थे।

