
डीआरएम ने ट्वीट कर दी जानकारी रेलवे के इस कदम का लोगो नें किया स्वागत


सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,निज संवाददाता।
सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो गया है। यहां के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग को रेल विभाग ने मानते हुये अगामी 20 अक्टुबर से इस स्टेशन पर उक्त गाड़ी के ठहराव की जानकारी दी। जनहित एक्सप्रेस 13205 अप सहरसा से चलकर इस स्टेशन पर 23 बजकर 18 मिनट पर आयेगी 2 मिनट के ठहराव बाद यहां से खुलेगी। वही 13206 डाउन दानापुर से चलकर 14 बजकर 9 मिनट पर पहुंचेगी पुन: 14 बजकर 11 मिनट पर सहरसा के लिये रवाना होगी। यहां बताते चले की जनहित एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 22 जुन को सहरसा से डीआरएम समस्तीपुर सुधाशू शेखर व मधेपुरा सांसद पप्पु यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया था वही दिल्ली के रेलभवन से रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने हरी दी। उसी समय से इस स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव नही होने को लेकर लोगो में आक्रोश देखा गया था जबकि इस स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव होता चला आ रहा है।

