
अररिया।


नरपतगंज प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में तब खलबली मच गया जब चार सदस्यो की एक टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण करने वाले अधिकारी ये जानना चाहते थे की कौन सा ऑरिजनल शिक्षक विधालय से गायब है । जी हाँ । जान कर हैरत होगी । ज्ञात हो की 5सितम्बर को बिहार विकास युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया जिसमे बताया गया था की 32 ऐसे विधालय है जहां से ऑरिजनल शिक्षक गायब है लेकिन उनका वेतन बन रहा है । मोर्चा अध्यक्ष ने सभी विधालय का नाम से साथ आवेदन देकर कार्यवाही का मांग किया था । कार्यवाही होने में देरी को देखते हुए मोर्चा अध्यक्ष श्री कृष्ण बुधवार की शाम को पुनः जिलाधिकारी से मिले । जिलाधिकारी ने जल्द कार्यवाही करने का अस्वासन दिये । गुरूवार को जिलाधिकारी के आदेश पर ADM ,SDM, DCLR, BDO को जांच का आदेश दिए । जानकारी के अनुसार जांच टीम ने 4 विधालय का जांच किये जिसमे की प्रावि फकीरचंद टोला से प्रीति प्रिया सोनी 5 वर्षो से गायब पाई गई । वाही प्रावि तूफानी टोला से बन्टी कुमारी कई वर्षो से गायब होने की जानकारी मिली हैरत करने वाली बात यह है की इसका उपस्थिति पंजी में हाजरी भी बन रहा है और वेतन भी उठा रही है । जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया अब पुरे जिले का ये मामला जांच किया जाएगा । 4 से 5 अलग अलग टीम विधालयों का निरिक्षण करेंगे । जांच में पकड़े गए कर्मियों पर कार्यवाही की जायेगी । वाही मोर्चा अध्यक्ष श्री कृष्ण ,मिथलेश यादव,धीरज पासवान,प्रमोद यादव ने अविलम्ब एक्सन लेने के लिए जिलाधिकारी और पुरे जांच टीम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया

