

ब्रजेश भारती

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा,
प्रखंड ई किसान भवन में कार्यक्रम आयोजित
प्रखंड स्थित कृषि भवन में सोमवार को मिट्टी जाच करने की जानकारी मृदा दिवस के अवसर पर दिया गया। कृषि वैज्ञानिको ने किसानो किस तरह अपनी मिट्टी की जाच करे इनकी विस्तृत जानकारी दिया। इस कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ चन्दा कुमारी, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक राजेश कुमार, बीएओ डॉ मनोज कुमार ने किया। इस कार्यसला में कई वैज्ञानिक शामिल हुए इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि एंड्रॉइड मोबाइल में एक ऐप आया जिसमें आप मिट्टी जांच करने का तरीका बताया गया है इस अवसर पर कई किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण किया जिसमें सिमरी का अनिल कुमार ,बैजू यादव, जयकरण यादव ,दिलीप साहू आदि किसानों के बीच कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, कृषि समन्वयक संजीव कुमार, अजय कुमार ,संजीव कुमार ,रविंद्र कुमार ,कृषि सलाहकार अनुरोध पटेल, नारायण कुमार ,अजय कुमार, रंजना कुमारी ,प्रमोद चौधरी सहित कई उपस्थित थे।

