Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR – अहंकार छोड़िए हेंमत जी, पद की गरिमा पर ध्यान रखिए – ऱघुवर दास
Top Stories

JAMSHEDPUR – अहंकार छोड़िए हेंमत जी, पद की गरिमा पर ध्यान रखिए – ऱघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 7, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक ट्वीट देखकर काफी दुख हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन किया, उन्होंने सहयोग देने का आश्वासन दिया। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। हर किसी के पद की एक गरिमा होती है, यह गरिमा मुख्यमंत्री जी ने गिरायी है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहीं। उन्होंने कहा कि बाकी मुख्यमंत्रियों या उनके कार्यालयों ने प्रधानमंत्री जी से बात करने के बाद जो टिप्पणी की है और जो झारखंड के मुख्यमंत्री टिप्पणी की है, उसी से समझ में आ जाता है कि हेमंत सोरेन झारखंड को लेकर कितने गंभीर है। बाकी सभी मुख्यमंत्रियों ने, जिनमें ज्यादातर विपक्ष के मुख्यमंत्री हैं, सभी ने प्रधानमंत्री से सकारात्मक बातचीत की बात कही है ।
उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दिन-रात केंद्र सरकार पर कोसते रहे हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ काम करने में देश के प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं। हर राज्यों को चाहे स्वास्थ सेवाओं में सुधार के संबंध में हो, वेंटिलेटर, पीपीइ कीट आदि बनाने के संबंध में हो या वैक्सीनेशन बनाने के संबंध में हो, मोदी सरकार हर कदम पर सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले दिनों रिम्स में बनाए गए 450 बेड के जिस कोविड सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी ने किया है, उसमें भी भारत सरकार ने 75% राशि का सहयोग किया है। इसी प्रकार टेस्टिंग किट में भी भारत सरकार 75% का सहयोग कर रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहयोग भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। गरीबों के भोजन के लिए प्रधानमंत्री जी ने फिर से 2 महीने तक मुफ्त राशन देने की शुरुआत कर दी है। झारखंड को पिछले चार माह के अंदर आपदा प्रबंधन के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि भारत सरकार द्वारा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई राशि वह अलग है।
इतने सहयोग के बावजूद राज्य में अनुभवहीन मुख्यमंत्री होने के कारण हेमंत सोरेन ऐसी गैर मर्यादित टिप्पणी करते हैं। वह पूरी तरह अक्षम साबित हो रहे हैं। सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है। वेंटिलेटर के बिना लोग मर रहे हैं और जो भारत सरकार ने भेजा वे वेंटिलेटर पड़े-पड़े धूल फांक रहे हैं। अब राज्य सरकार उन्हें भाड़े में लगाकर कमाई का साधन बनाने में लगी हुई है। ऐसी सरकार की नाकामी के कारण राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों की मृत्यु हो रही है। इस संवेदनहीन मुख्यमंत्री को काम करने की जरूरत है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। राजनीति करने का समय बाद में आयेगा। यह लोगों को बचाने का समय है। सभी से सहयोग लेकर अपने लोगों की सेवा करना और उन्हें इस कठिन परिस्थिति से बचाना ही मुख्यमंत्री जी का एकमात्र कार्य होना चाहिए। वे किसी दल के अध्यक्ष के तौर पर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री से वार्तालाप करते हैं। लेकिन वह ओझी राजनीति करने पर तुले हुए हैं। अपनी जिम्मेदारी समझिए मुख्यमंत्री जी। कोरोना से मुक्ति के लिए कार्य कीजिए।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो भी स्वास्थ्य सेवाओं में थोड़ा बहुत सुधार दिख रहा है, वह पिछले भाजपा की डबल इंजन सरकार के 5 साल के कार्यों का परिणाम है। राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज निर्णायक साबित हो रही हैं। बड़ी संख्या में नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती हमारी सरकार ने की। उन्हीं की सेवा से लोगों को राहत मिल रही है। रामगढ़ में जिस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोविड सेंटर की शुरुआत की है, वह इंजीनियर कॉलेज भी हमारे शासनकाल में ही खोला गया था। पलामू, हजारीबाग और जमशेदपुर में पांच-पांच सौ बेड के अस्पताल बन रहा है। देवघर में एम्स का निर्माण अंतिम चरण में है। ये सब कार्य हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में किया था। यह पूछने का तो समय नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री जी जब आप इतना आरोप लगाते तो आपको जरूर बताना चाहिए कि पिछले 2 वर्षों में आपने राज्य के लिए क्या किया है। चिकित्सा क्षेत्र तो क्या किसी भी क्षेत्र में आपकी उपलब्धियां क्या है। आपकी सरकार के कारण राज्य के 300 बच्चे मेडिकल की पढ़ाई में शामिल होने से वंचित हो गये। लेकिन आपको किसी की चिंता नहीं है, केवल अपनी राजनीति चमकाना पसंद है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: कदमा में भूमिहार महिला समाज ने धूमधाम से मनाया ‘हरितिमा सावन महोत्सव’, 250 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

August 16, 2026

Jamshedpur News: केंद्र के MMDR संशोधन बिल पर भड़के कुणाल षाड़ंगी, बताया ‘काला कानून’, कहा- झारखंडियों का हक मारने की रची जा रही साजिश*

August 16, 2026

Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के ‘मानसून ट्रेड फेयर’ का आज से आगाज, महिला उद्यमियों के उत्पादों का सजेगा भव्य बाजार

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.