
गाँव की ही एक 23 वर्षीया युवती ने शादी का झांसा दे विगत दो वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के मुताबिक दोनों एक दूसरे को चाहते थे। वह शीघ्र ही शादी करने का झांसा देकर न चाहते हुए भी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब उसने अभिषेक पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव के यौन शोषण के आरोपी अभिषेक कुमार पाल को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बता दे थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 05/21 के आधार पर भादवि की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है।

