
अजय धारी सिंह

मधुबनी: डबल इंजन की सरकार पर तेजस्वी यादव आज जमकर बरसे। तेजस्वी यादव बेनीपट्टी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा के लिए वोट मांगने आये थे।
डबल इंजिन की सरकार में एक इंजिन अपराध का और दूसरा इंजिन भ्रष्टाचार का
कलुआही में चुनाव प्रचार के लिए आए तेजस्वी यादव ने जहाँ एनडीए के डबल इंजिन सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा एनडीए की डबल इंजिन सरकार में अपराध का और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार का है। हमें एक मौका दीजिये। एक मौके के पहले कैबिनेट मीटिंग से 10 लाख देंगे। नौकरी के आवेदन की फीस माफ कर देंगे, भाड़ा भी माफ कर दिया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन 400से बढ़ाकर 1000 करेंगे। प्याज का दाम शतक मार रहा है, मंहगाई बहुतबढ़ गई है। जीविका, आशा वर्कर और अन्य सभी सवाल के मानदेय को दुगुना से किया जायेगा और उनको नियमित किया जाएगा। मतलब नियोजन शब्द को हटाकर स्थायी नौकरी दी जाएगी।
नीतीश ने 15 साल से विकास नहीं किया वो अगले 5 साल में क्या विकास करके दिखाएंगे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 15 साल में कोई सुई का कारखाना नही दे पाए और शिक्षा को चौपट कर दिया जो बताने की जरूरत नही है। नीतीश ने 15 साल से विकास नहीं किया वो अगले 5 साल में क्या विकास करके दिखाएंगे? बेनीपट्टी की काँग्रेस से उम्मीदवार भावना झा लालू और तेजस्वी की उम्मीदवार हैं। नीतीश जी ने हमसे विश्वासघात किया। हम सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। बागी पर बोलते हुए हुए तेजस्वी ने कहा कि दातुन के चक्कर में पेड मत उखाड़ दीजियेगा। पहले चरण में भारी मतों से जीत का दावा कर स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का माला पहनाया।v

