
जमशेदपुऱ।


गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष में शहर की सामाजिक संस्था जन सेवा संघ ने अपने गठन के चौथे वर्ष संपन्न होने पर पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया इस आयोजन के दौरान विधायक मंगल कालिंदी एवं समाजसेवी भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित हुए एवं आयोजकों का एवं रक्तदाताओं का मनोबल बड़ाया एवं सराहना भी की ।
इस अवसर पर शहर के समाजसेवी शिव शंकर सिंह,बंटी सिंह,अर्पण संस्था के जुगून पांडे,कांग्रेस नेता राकेश साहु सहित कई गणमान्य शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन हुआ भीड़ न जमा हो,इसलिए एक व्यक्ति द्वारा रक्तदान कर वापस जाने के बाद अगले को कॉल कर बुलाया गया इस शिविर में कुल 168 युनीट रक्त संग्रह किया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज कुमार,प्रशांत सिन्हा,अमन कुमार,कृष्ण मोहन,सूरज सिंह,विवेक सिंह,विशाल कुमार,हेमंत मैती सतनाम,बिट्टू कुमार,सौरव पोद्दार,प्रकाश झा एवम अन्य का मुख्य योगदान रहा

