
जमशेदपुर


1 साल से बंद जुबली पार्क अब खुल सकता है। पार्क बुधवार को खोलना था। लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा। एसडीओ के रिपोर्ट के बाद जुस्को मंथन करेगी। उसके बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक होगा, तब पार्क खोलने को लेकर तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
बता दे सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इस बार मेन गेट नहीं खोला जाएगा निक्को पार्क के समीप वाली गेट से एंट्री होगी। उधर सेंटर फॉर एक्सीलेंस वाली गेट हर वक्त खुली रहेगी। उधर परिवार के साथ घूमने के लिए कई गाइडलाइन से गुजर रहा होगा। सभी लोगों का आईडी कार्ड होना चाहिए या नहीं फोटो पहचान पत्र तब आप परिवार के साथ जुबली पार्क में प्रवेश कर पाएंगे। वहीं 114 साल पुरानी सड़क को टाटा स्टील ने बंद कर दिया है। फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

