
जमशेदपुर.


महाअष्टमी के पावन मौके पर सीतारामडेरा के अमर ज्योति बॉयज क्लब में भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार , विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने माँ दुर्गा की पूजार्चना करते हुए सुखी और समृद्ध झारखण्ड राज्य की कामना की । मौके पर क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथियों का अभिनंदन किया गया । इस दौरान विशेष रूप से अमर ज्योति बॉयज क्लब के अध्यक्ष जीवन राम,शैलेश गुप्ता , मनीष दुबे , समीर दत्ता समेत अन्य मौजूद थें ।

