ट्राई द्वारा जमशेदपुर में आयोजित उपभोक्ता सम्पर्क कार्यक्रम में बोले डीसी
जमशेदपुर।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार को पूर्वाह्न में एक स्थानीय होटल में आयोजित टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ज्त्।प्) द्वारा आयोजित उपभोक्ता सम्पर्क कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर उपायुक्त अमित कुमार ने यहां उपस्थित शहर के मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेहतर मोबाइल सेवाएं प्राप्त करने हेतु मोबाइल उपभोक्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि वे शिकायतों के साथ-साथ अपने सुझाव तथा प्रतिक्रियाएं भी ट्राई तक पहुंचाएं। कहा कि सूचना तकनीक के मामले में झारखण्ड का देश में विशेष स्थान है। ई-गवर्नेंस के मामले में झारखण्ड कई राज्यों से आगे है। जहां ज्यादातर नागरिक सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई है। चूंकि आज संचार के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में सूचना तकनीकें आम लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। इसलिए इन सेवाओं के प्रदाताओं पर निगरानी भी उतनी ही महत्वपूर्ण बन जाती है। इसी प्रकार की निगरानी की जिम्मेदारी ट्राई भी बखूबी निभा रहा है। उन्होंने ट्राई द्वारा व्यापक स्तर पर देश भर में चलाए जा रहे सम्पर्क कार्यक्रमों के क्रम में जमशेदपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किये जाने के लिए ट्राई के स्थानीय पदाधिकारियों श्री सौभीक कुमार दास, तारक नाथ दास एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।



