Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा ’’वज्रपात से बचाव’’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार
रामगढ

जमशेदपुर- जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा ’’वज्रपात से बचाव’’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 28, 2016Updated:July 28, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर।

जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के द्वारा आज पूर्व निर्धारित समय अनुसार पोटका प्रखण्ड परिसर स्थित सभागार में ’’वज्रपात से बचाव, वज्रपात शमन के उपाय, वज्रपात जोखिम क्षेत्रों  व वज्रपात की स्थिति में सरकारी राहत प्रावधान’’ विषयक जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में पंचायती राज प्रतिनिधियों, राजस्व कर्मियों व ग्रामीण पत्रकारों को वज्रपात संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी। पोटका प्रखण्ड पंचायत समिति प्रमुख श्रीमती सुकुरमनी टूडु, अंचल अधिकारी श्री द्वारिका बैठा की उपस्थिति में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री पंकज कुमार ने उपस्थित सभी मुखियागणों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रखण्ड-अंचल कर्मियों व ग्रामीण पत्रकारों को ’’वज्रपात के दौरान क्या करें/क्या ना करें ’’ संबंधी सभी बीस बिंदुओं पर विस्तार से समझाया। डीपीआरओ संजय कुमार ने कहा कि झारखण्ड का कोल्हान क्षेत्र वज्रपात के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, जिससे प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में व्यक्तियों व पशुओं के हताहत होने के साथ साथ असंख्य घर क्षति ग्रस्त हो जाते हैं। किन्तु उक्त नुकसान को सावधानी एवं जागरुकता से कम किया जा सकता है। बताया कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रमीण क्षेत्र अधिक जोखिम पूर्ण हैं विशेष कर धान के खेत, तालाब, झील, कच्चे मकान, एकाकी लम्बे पेड़, खेत आदि में स्थित एकाकी मकान वज्रपात को आकर्षित करने के हिसाब से खतरनाक है। इसलिए उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को मुद्रित सामग्री उपलब्ध कराते हुए आग्रह किया कि वे लोग अपने अपने गाॅव में भी इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम अपने स्तर पर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुक करें।

 

बताया कि वज्रपात को झारखण्ड सरकार ने ’’राज्य की विशिष्ट आपदा’’ के रुप में अधिसूचित किया है। अतः इसके पीड़ितों को राज्य आपदा मोचन निधि के मद एवं मापदंड के अनुसार निम्नलिखित दरों पर मुआवजे के भुगतान का प्रावधान है:-

मृतक के आश्रित कोे 4 लाख रुपये प्रति मृतक, घायल व्यक्ति को 4300 से 2 लाख रुपये तक, मकान की पूर्ण क्षति पर 95100 रुपये, झोपड़ी के लिए 4100 रुपये । वहीं दुधारु गाय भैंस इत्यादि के मामले में 30000 रुपये प्रति पशु , बैल भैंसा इत्यादि 25000 रुपये व भेड़ बकरी 3000 रुपये प्रति मृत पशु।

वज्रपात की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति या परिजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रति व पोस्मार्टम रिपोर्ट की प्रति के साथ अपने अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा पोटका सीडीपीओ राजनंदिनी, बीपीओ बंधु महतो, तीन पंचायतों के मुखिया क्रमशः भागीरथ हांसदा, मालती हांसदा, राज कमल सिंह तथा सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य क्रमशः उर्मिला सामाद, अनीता सिंह, देवंती सरदार, साधुमनी सोरेन, सोनामुनी हांसदा, पुतुल कुमारी हांसदा, सुबोध कुमार सरदार , लाखन माझी, दुखनी माई सरदार, पूमा सरदार, अंजली मण्डल एवं दर्जनों अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा सूचना जन सम्पर्क कार्यालय के कर्मी भविष्य कु0 शर्मा, अनुप कुन्डू व बीरेन्द्र कु0 डोगरा मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Bihar Jharkhand water pact:नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता, दोनों राज्यों के बीच जल आबंटन तय

August 31, 2026

Train Cancellation Bihar :बिहार, बंगाल और झारखंड की 300 से अधिक ट्रेनें होंगी रद्द, 384 के बदले गए रूट; देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड की नई राज्य कार्यकारिणी घोषित, जमशेदपुर बना साहित्यिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.