जामताड़ा ।
जामताड़ा-करमाटांड़-लहरजोरी पथ निर्माण योजना के तहत पोषक क्षेत्र के गरीबों और जमीन दाताओं को उनकी मुआवजा की राशि अब तक भुगतान नहीं की गई है। जिसे लेकर बुधवार को सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह समाहरणालय पहुंचे। डीसी फैज अक अहमद मुमताज से मुलाकात की और समस्या का त्वरित समाधान करवाने की बात कही। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। इससे पूर्व भी इस मामले को मैंने प्रशासन के समक्ष रखा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विकास का मतलब यह नहीं है की योग्य लोगों का अधिकार छीन लिया जाए। इसी संदर्भ में उपायुक्त को अवगत कराया गया है और समस्या के समाधान करवाने की बात कही गई है।
