
जामताड़ा:
पति पत्नी के बीच विवाद का मामला शनिवार को महिला थाना जामताड़ा में दिलचस्प मोड़ ले लिया। पति ने पत्नी पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। तो पीड़ित पत्नी आरोप लगाया कि उसका शौहर साइबर क्राइम करता है। पैसा के नशे में अब उसे रखना नहीं चाह रहा है। जबकि वह उसके साथ रहना चाहती है। उन दोनों का एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है।


पीड़िता देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के कसरायडीह गांव की रहने वाली है। जबकि उसका मायका बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में है। घटना के बाद पीड़िता मायके पहुंच गई है और अपने परिवार वालों के साथ पीड़िता हसीना खातून ने महिला थाना में आवेदन लेकर पहुंची थी। उसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाया गया। जहां दोनों ने अपना अपना बयान दिया। वही महिला थाना प्रभारी ने पति को आरोप का सबूत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जबकि पत्नी हसीना खातून का कहना है कि उसका शौहर मोईम अंसारी साइबर अपराध करता है और उसके जरिए उसने काफी पैसा कमा लिया है। घर में रहने की बजाए अक्सर घर से बाहर ही रहता है। वह गलत आरोप लगाकर तलाक लेना चाहता है।

