
जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र मंडल सहित भाजपा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई एवं कई निर्णय लिए गए। जिसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने दिया। बैठक में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया त्योहारों के उपरांत जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार समिति का बैठक अति महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार प्राप्त सभी कार्यक्रमों को जमीन तक पहुंचाने एवं कार्य रूप देने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। राज्य सरकार की विफलताओं को भी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर उठाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। मंडल ने संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं में एकजुटता पर बल देते हुए भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे लोकप्रिय कामों को जनता के बीच रखने को कहा। जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सभी से दल द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोरदार उपस्थिति थी। सभी ने एकजुटता के साथ बैठक में लिए गए निर्णयों का समर्थन किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुखमणि हेंब्रम, भाजपा महामंत्री सुमित शरण प्रभात हेंब्रम, उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सर्खेल, अनूप यादव, तापस भट्टाचार्य, नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पिंटू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, रंजीत राणा, देवेंद्र टिंकू नायक, अंगभूति झा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय, मनोज गोस्वामी, कुंदन गोस्वामी सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे।



