
जामताड़ा।
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समाहरणालय परिसर में मनाई गई। आजादी के अमृत महोत्सव
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, निदेशक आईटीडीए अभिषेक श्रीवास्तव, स्थापना उप समाहर्ता प्रधान मांझी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी दीपक राम सहित अन्य के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। बच्चों से उन्हें बहुत लगाव था। जिस कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमे काफी सीख मिलती है। उन्होंने वास्तविक जीवन में उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
वहीं निदेशक आईटीडीए अभिषेक श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत उन्हें याद किया तथा उनके विचारों को साझा किया।

