
जामताड़ा।
भाजपा के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का बुधवार को जामताड़ा आगमन हुआ। परिसदन में जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। जिसमें भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा एवं भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। बैठक में संगठन महामंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संगठन के बारीकी को समझाया एवं राष्ट्र प्रथम नीति से काम करने को कहा। सिंह ने दल के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इन सभी कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।


भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल पत्रकारों को बताया कि मूल रूप से यह संगठनात्मक बैठक थी। बैठक में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। संगठन महामंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं से कुछ जानकारियां ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। जामताड़ा परिसदन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मिलने पहुंचे थे। संगठन महामंत्री ने सभी से मुलाकात किया एवं संगठन के बारे में जानकारी लिया। मिलने वालों में भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण, प्रभात हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सरखेल, किरण बेसरा, मितेश शाह, रंजीत तिवारी, कुणाल सिंह, संजू देवी, पिंटू गुप्ता, मुकेश यादव, ओबीसी मोर्चा के रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, निपेन सिंह रंजीत राणा, कार्तिक भंडारी, सजल दास, प्रमोद गोस्वामी, अनिकेत शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

