jamtara today news -भारत में लगाए गए अधिकतम वैक्सीन स्वदेशी और सुरक्षित है: वीरेंद्र

251
AD POST

जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा देश भर में 100 करोड़ कोविड टीकाकरण पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने वार्ता किया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री सतानंद झा एवं भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। नेताओं ने भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के अपार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने कहा भारत दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जहां इतने तादाद में टीकाकरण हुआ है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने भारत में कोविड-19 टीकाकरण के अपार सफलता के लिए वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा बलों, देश के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया। एक प्रश्न के उत्तर में वीरेंद्र ने बताया कि भारत में लगाए गए अधिकतम वैक्सीन स्वदेशी है। भारत में ही उत्पादित और सुरक्षित है। कहा कि देश में पहली बार किसी महामारी का टीका भारत के वैज्ञानिकों के प्रयास से खोजा गया। इसके लिए शासन में बैठे प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कुशल प्रशासक की भूमिका निभाई हैं।

AD POST

मंडल ने कहा कि कोविड-19 महामारी में दुनिया पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन का लोहा माना। जिसका परिणाम आप देश में देख सकते हैं। देश में इतनी मात्रा में वैक्सीनेशन का काम पूरा हो पाया। देश के नागरिकों के लिए गौरव करने का पल है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों द्वारा महामारी में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा मोदी ने कुशल नेतृत्व एवं कुशल प्रबंधन के बल से विपक्ष के सारे कुचक्र को ध्वस्त कर दिया। मंडल ने पूछने पर कहा विपक्ष के पास दुष्प्रचार के अतिरिक्त कोई काम नहीं है। विपक्ष महामारी में लोगों के लिए कुछ नहीं किया सिवाय अड़ंगा डालने एवं दुष्प्रचार करने के अतिरिक्त। जनता सब समझती है और मोदी के साथ हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने टीकाकरण के 100 करोड़ डोज के पूर्ण होने पर टीकाकरण अभियान में लगे सभी कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन किया। कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभाश हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, मंडल अध्यक्ष सजल दास, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, राजू राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:07