JAMTARA 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जामताड़ा जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। विभागीय निर्देश के
आलोक में जामताड़ा जिला में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर था। एसपी दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक चौराहे के अलावे चिन्हित संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने को लेकर पुलिस बल तत्पर दिखे। प्रत्येक चौक चौराहे पर आने जाने वाले की गतिविधियों को पुलिस की ओर से निगरानी रखी जा रही थी। सुरक्षा की व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि परिंदा भी पड़ नहीं मार सकता था। हर परिस्थिति से निपटने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखी।
