Jamtara Police Success :मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव में अफीम की खेती का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

289
AD POST

जामताड़ा:
साइबर अपराध का दाग अभी फीका भी नही हुआ कि जामताड़ा में नशे के कारोबार की बदनामी का भी धब्बा लगने लगा है। जिले में अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होने लगी है। जामताड़ा में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस मिहिजाम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अफीम की खेती को नष्ट किया है।

मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया में अफीम की खेती की गुप्त सूचना एसपी दीपक कुमार सिन्हा को मिली। जानकारी के मुताबिक इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है। इसके बाद एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें मिहिजाम, बिंदापाथर, जामताड़ा पुलिस लाइन के जवान शामिल रहे। टीम ने शनिवार को इलाके में छापा मारकर अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया।

AD POST

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अवैध तरीके से नशीले पदार्थ की खेती करने के आरोप में जमीन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

बताया जा रहा है कि खेती से अधिक लाभ कमाने का लालच देकर नशे के कारोबारी किसानों ने अफीम की खेती कराते हैं। नशे के सौदागरों के प्रलोभन में आकर भोले वाले किसान अफीम की खेती करने लगते हैं। नशे के कारोबार में लगे माफिया किसानों को सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराते हैं। बताया जा रहा है कि नशे के सौदागर किसानों को अफीम के बीज से लेकर खेती के सभी तकनीक उपलब्ध कराते हैं। जामताड़ा जिला साइबर ठगी के लिए पहले से चर्चित रहा है। अब नशे के सौदागरों की वजह से जिला बदनाम होता जा रहा है। अपराधी नशे के कारोबार को बढ़ावा देकर लाभ कमाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग माफिया सक्रिय हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने यह कार्रवाई की।

इस मामले में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में लगभग 1 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से पोस्ते की खेती की जा रही थी। जिसे नष्ट कर दिया है और इस मामले में छह लोगों पर एमडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिहिजाम थाना में कांड संख्या 14/ 22 दर्ज कर कुशबेदिया के रोबिन गोरांई को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांच अन्य जिसमें सुबोध गोरांई, बीरबल गोरांई, सुगना गोरांई, पुरण गोरांई और सूखा गोरांई को नामजद आरोपित किया गया है। साथी पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है पाखी इसमें संलिप्त रैकेट संचालक को गिरफ्तार किया जा सके।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

02:50