जामताड़ा:
नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया गांव में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने किया। इस अवसर पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामना दिया। मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मंडल ने बताया कि आज खेल में भारत इतिहास बना रहा है। भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में खेले जाने वाले सभी खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खेल एक माध्यम है जिससे शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है।
मंडल ने कहा फुटबॉल चुकी झारखंड का लोकप्रिय खेल है इस खेल को आयोजित कर आयोजन समिति ने बहुत ही प्रशंसनीय काम किया है। मंडल ने खेल आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ऐसा दिन देखना चाहते हैं जब हमारे स्थानीय बच्चें फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट जैसे खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले एवं इस क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। स्थानीय स्तर पर इस तरह का खेल आयोजन बच्चों को प्रेरणा देती है। खेलों का आयोजन रुकनी नहीं चाहिए। बच्चे खेलेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। मंडल ने खेलों के आयोजन में सहयोग करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में नारायणपुर मंडल भाजपा महामंत्री सरजू पंडित, राजेश यादव , शशिकांत मुर्मू खेल आयोजन समिति के पदाधिकारी गण एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
