
जामताड़ा।
गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर सड़क दुर्घटना आम बात हो कर रह गई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना
का शिकार होते रहता है। इसी कड़ी में शनिवार को भी एक घटना घटी जिसमें एक वृद्ध महिला और उसकी 6 वर्षीय पोती जख्मी हो गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने की दिशा में की जा रही कार्रवाई नाकाफी साबित हो रहा है।


शनिवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना फ्लाईओवर के समीप गोविंदपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे में मोटरसाइकिल से गिरने से दादी और पोती घायल हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस के सहयोग से सदर अस्पताल जामताड़ा लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि धनबाद के टुंडी से बगदाहा बासकूपी गांव बहन के घर जा रहे थे। तभी बेना फ्लाईओवर के समीप बाइक बम्फ पर उछल गया। जिससे बाइक के पीछे बैठी हुई बिमली महोली और 5 वर्षीय बच्ची मीनू कुमारी गिर गई। दोनों को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रहा है। दोनों घायल धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के लुकैया गांव की रहने वाली बताई गई है।

