
जामताड़ा।
झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग हीरालाल मंडल जामताड़ा पहुँचे। जहाँ उन्होंने श्रीरामपुर
yमतदाता बूथ पर जाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को बारीकी से देखा और बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिया। वहीं परिसदन सभागार में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2022 को लेकर प्रेसवार्ता किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, जावेद इदरीसी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


प्रेस वार्ता के दौरान हीरालाल मंडल ने पत्रकारों को बताया कि संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2022 की समीक्षा की जा रही है। साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ा जाय। मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मॉनिटरिंग करने एवं साथ में बैठक कर कार्य की गति बढ़ाने को कहा। ताकि जिले का प्रदर्शन बेहतर हो। 01 जनवरी 2022 तक जो युवा 18 वर्ष हो जाएंगे और जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, इसके लिए बेहतर प्रयास करें। अभी तक हमलोग अपने लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं।
हीरालाल मंडल ने कहा कि युवा वोटर एप के माध्यम से भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्ति जो लगातार छह माह से अपने स्थान पर रह रहें है वैसे हीं लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना है। न कि वैसे लोग जो घर यहां बनाकर दूसरे जगह पर रह रहें है। एक से अधिक स्थानपर जिन मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम है वैसे लोग प्रपत्र भरकर सूची से नाम हटवा लें। उन्होंने पदाधिकारियों से वोटर वोटर लिस्ट में जेंडर गैप को दूर करने का भी निर्देश दिया है।

