
जामताड़ा।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत गायछांद फॉरेस्ट नर्सरी मुख्य पथ से मनोज गुप्ता के घर तक पीसीसी पथ का उद्घाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देश पर शनिवार को किया गया। वार्ड पार्षद आलोक किस्कु के उपस्थिति में उद्घाटन संपन्न हुआ। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया सड़क सुविधा नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आवागमन में सुविधा होती है। कच्ची सड़कों की कठिनाइयों से राहत मिलता है। गायछांद मोहल्ले के लोगों को पीसीसी पथ बन जाने से कच्चे सड़कों की कठिनाइयों से मुक्ति मिल गई है जो प्रशंसनीय है।
मंडल ने कहा नए मोहल्ले में मोहल्ले के लोगों के अपेक्षा के अनुसार नगर पंचायतों द्वारा पीसीसी पथ के साथ ही साथ नाली निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जहां कहीं भी निर्माण कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है वैसे जगहों पर जमीन मालिकों के साथ बैठक करके विवादों का निस्तारण कर कार्य को सुगमता से करवाया जा रहा है। मंडल ने कहा नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास का प्रयास धरातल पर दिखाई पड़ता है जो प्रशंसनीय है। मोहल्ले के लोगों ने पीसीसी पथ का निर्माण हो जाने से नगर पंचायत के विकास के कामों का सराहना किया। मौके पर पप्पू चौधरी, मनोज गुप्ता देवेंद्र टिंकू नायक, मनोज गुप्ता, मुकेश यादव, श्यामल बाउरी, पिंटू सर्खेल, सरोज सर्खेल के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


