Jamtara News:मुंबई का गैंगस्टर जामताड़ा से गिरफ्तार, लूट, छिनतई, डकैती के मामले में थी मुंबई पुलिस को तलाश

246
AD POST

जामताड़ा।
महाराष्ट्र पुलिस ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से मुंबई के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जामताड़ा के राखवन का रहने वाला शाहबाज फखरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी मुंबई में एक गिरोह का संचालन करता है। जो लूट, छिनतई और डकैती की घटना को अंजाम देता था। बीते 19 जनवरी को मुंबई के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। टेक्निकल एविडेंस के आधार पर मुंबई पुलिस ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से उसे राखवन से गिरफ्तार किया है।

AD POST

शनिवार की देर रात पहुंची मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाणा सिटी महाराष्ट्र के श्रीरायगढ़ थाणे में सन्नी के विरुद्ध कांड संख्या 20/ 22 दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस के टीम लीडर एसआई दिनेश शेलर ने बताया कि इस मामले में जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम ने बेहतर सहयोग दिया। जिससे गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। कहा कि उक्त मामले में कुल 8 अभियुक्त शामिल थे। जिसमें 5 की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है। उसी के निशानदेही पर गैंग के सरगना शाहबाज फखरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी की गिरफ्तारी जामताड़ा से की गई है। वही इसके दो और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर आईपीसी की धारा 399, 402, 120 बी आर्म्स एक्ट, 3/25, 4/27, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनुसंधान के क्रम में कई बातें चौंकाने वाली आई है। इस संदर्भ में टीम लीडर दिनेश शेलर ने बताया कि मुंबई ले जाकर और गहनता से पूछताछ एवं छानबीन की जाएगी ताकि और सुराग मिल सके। बता दें कि सन्नी के गिरोह में बिहार, झारखंड से गए हुए लोगों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल है। पुलिस की तफ्तीश इस दिशा में भी चल रही है। ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा जा सके।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

19:30