
जामताड़ा।
जामताड़ा जिला वासियों के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। नारायणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम चिरूडीह (मोचियाडीह) से गुंदलीपहाड़ी के बीच रजिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने मंजूरी दिलाया।
इस संदर्भ में विधायक डॉ इरफान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को धन्यवाद दिया।


कांग्रेसी नेता रविंद्र मरांडी, अभय पांडे, कमरुद्दीन अंसारी, तपन मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ इरफान अंसारी के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि विधायक ने अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया। यह पुल बनने से तरणी पंचायत, रानीडीह पंचायत, चिरुडीह पंचायत के लोग सीधे मुख्य धारा से जुड़ेंगे।
मंडल समाज, आदिवासी समाज, बाउरी समाज, सहित सभी धर्मों को इस पुल से लाभ मिलेगा। छात्र-छात्राएं, युवा, किसान, व्यवसायी के लिए पुल वरदान साबित होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि विधायक वर्षों पुरानी मांग इतनी जल्दी पूरी करवा देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग 7 पंचायत के लोग इस पुल से लाभान्वित होंगे।


