
जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी मिहिजाम नगर इकाई की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। मंडल ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में काम करने एवं पीएम नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को केंद्र में रखकर काम करने को कहा। कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को उठाने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री मोदी के योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा।
मंडल ने झारखंड में गंभीर होती बिजली संकट पर भी चर्चा की। कहा कि झारखंड में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधवा पेंशन, पीएम आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं को भी देने में नाकाम साबित हुई है। कार्यकर्ताओं से झारखंड सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने एवं आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ब्यूटी सिंह, संजीव तांतिया, काजू शर्मा, गोरेलाल शर्मा, प्रह्लाद रजक, श्याम सिंह, अनीता शर्मा, संजू देवी, रीता देवी, सिद्धेश्वर दास, चंचल सिंह, रंजीत राणा, अर्चना गुप्ता, पूनम देवी, स्वाति देवी, ओम प्रकाश साहू, प्रकाश रजक, टिंकू पासवान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा समर्थक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।


