जामताड़ा :
राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के द्वारा जामताड़ा गिरिडीह जिला के मुहाने पर आयोजित क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुरुवार को आयोजित किया गया I राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के जामताड़ा और गिरिडीह इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इस क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था I प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा उपस्थित हुए I विश्व राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू की गई थी I
समापन समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए हाफिज मिर्जा ने कहा कि आज के जमाने में खेलकूद प्रतियोगिता भी व्यक्ति के सफल होने का एक सशक्त माध्यम बन गया है I खेल के जरिए कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा सकता है I खेल के क्षेत्र में सफल होकर अपना कैरियर भी बनाया जा सकता है इसलिए खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्रयास कर आगे बढ़ने की जरूरत है I उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट समाज में उत्थान के लिए विभिन्न तरह के प्रयास करता है I गरीबों को न्याय दिलाने से लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तक हम अपनी जवाबदेही बखूबी निभाते रहते हैं I
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनएचआर (राष्ट्रीय मानवाधिकार ) टीम और मरवाटांड़ के बीच खेला गया। जिसमें एनएचआर की टीम को महज 1 रन से जीत हासिल हुई I विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया I खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार दिया गया I इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में और इसके सफल संचालन में मोहम्मद इलियास, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद सिराज, तौसीफ, दीपक रजक, विजय कुमार शर्मा, सुनील रजक, गुड्डू रजक, दीपक कुमार शर्मा, संजय मरांडी, हीरा लाल मरांडी, राजेंद्र मरांडी, मनोहर लाल रजक, राजेश मंडल, सजाद अंसारी, अनवर अंसारी, किशन रवानी आदि गिरिडीह जिला के सहयोगी थे। जबकि जामताड़ा जिले से जिला अध्यक्ष महेंद्र स्वर्णकार सफाउल अंसारी, जहूर अंसारी, फिरदोस अंसारी, शब्बीर अंसारी, मिस्टर खान, शमीम अंसारी, जाकिर अंसारी, नजीर अंसारी सहित अन्य लोग समापन समारोह में उपस्थित हुए I
