जामताड़ा।
झारखंड की दुर्दशा के लिए वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जिम्मेवार है। उक्त बातें भाजपा के चंदनकियारी विधायक अमर बउरी ने शनिवार को जामताड़ा प्रवास के दौरान कही। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा जामताड़ा स्थित दुलाडीह टाउन हॉल में जिला भाजपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरा दिन का पहला सत्र का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि दी गई। तत्पश्चात पूर्व मंत्री चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने झारखंड प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य पर भाजपा की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को व्याख्यान दिया।
दूसरा सत्र में व्यक्तित्व विकास पर हरिप्रसाद लाठा,तीसरे सत्र को महागामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा के दायित्व पर अपनी बख्यान दी। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित भारी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। व्यवस्था प्रमुख भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है। अभी तक 8 सत्र ली जा चुकी है। सत्रों को कई विषयों के जानकार भाजपा के विद्वान प्रशिक्षकों द्वारा जामताड़ा जिले के कार्यकर्ताओं का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है। जिसका लाभ यहां के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। संगठन को प्रशिक्षण से मजबूती मिलेगी क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ है। अगर कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। प्रशिक्षण सत्र को भाजपा जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े एवं विक्रांत उपाध्याय ने संबोधित किया।