Jamtara News:फिरोजपुर की घटना के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

0 136
AD POST

जामताड़ा।
पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने की घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष भाजपाइयों ने धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश रजक ने किया। धरना कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंडल ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने के षड्यंत्र में पंजाब की कांग्रेस सरकार शामिल है। कांग्रेस किसानों का नाम लेकर किसान को बदनाम करने में लगा है। असल में यह सब कांग्रेस का षड्यंत्र है। पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ जो भी घटना हुई इससे देश शर्मसार हुआ है।

AD POST

मंडल ने कहा कि पंजाब के चन्नी सरकार जब देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो पंजाब के आम लोगों का क्या होता होगा। मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर यह घटना हुआ प्रतीत होता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता से घबरा गई है। इसलिए षड्यंत्र पर उतर आया है। मंडल ने कहा कांग्रेस की दुर्गति के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है। कांग्रेस अफवाह, षड्यंत्र के लिए पूर्व से ही बदनाम है।

मंडल ने कहा यही नीतियां रही तो कांग्रेस इतिहास में केवल रह जाएगा। प्रकाश रजक ने पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं न्यायायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का मांग किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, संतन मिश्रा, चंदन राउत, सुनील बाउरी, रोहित मिर्धा, राजबली मिर्धा, विष्णु चौधरी, उत्तम पंडित, रीता शर्मा , राजीव पाल, नागेश्वर मंडल, राजा घोष, टिंकू नायक, आसिया बीबी, पप्पू चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More