
जामताड़ा।
जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 47/ 21 का फरारी अभियुक्त कलीम अंसारी को साइबर थाना पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बताते चलें कि कलीम अंसारी के घर साइबर थाना पुलिस की छापेमारी में 1400000 (14 लाख) रुपए नगद बरामद हुआ था। जिसमें उसका एक साथी विकास मंडल गिरफ्तार हुआ था। कलीम अंसारी लंबे समय से फरार चल रहा था। उक्त मामले में उसके अन्य सहयोगी संदीप बैद्य उर्फ गोलू, भागवत मंडल और अनवर अंसारी पूर्व में जेल जा चुका है। जबकि कलीम अंसारी के लगातार फरार रहने के कारण साइबर थाना पुलिस की ओर से उसके घर पर इस इश्तेहार चिपकाया गया था। इश्तेहार चिपकाने के बाद बीते 13 दिसंबर को पुलिस के दबाव के कारण कलीम अंसारी ने जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद साइबर थाना पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

