
जामताड़ा।
जामताड़ा जिला में चोरों का गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने
जामताड़ा थाना क्षेत्र के एनएससी मार्केट स्थित चार दुकानों पर हाथ साफ कर दिया है। अज्ञात चोरों ने अलग-अलग चार दुकानों को निशाना बनाया। जिसमें लगभग लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हुई सामानों के कीमत का आकलन किया जा रहा है। आज सुबह लोगों ने जब दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो दुकानदारों को इस बात की सूचना दी। उसके बाद जामताड़ा थाना को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। जामताड़ा थाना के एएसआई सह अनुसंधानकर्ता महावीर उरांव ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफतार किया जाएगा।


