जामताड़ा।
पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यव्यापी अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार की विफलताओं पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जामताड़ा जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विरेंद्र मंडल उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार द्वारा हर वर्ग को ठगने का आरोप लगाया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर अपने चिर परिचित अंदाज में हल्ला बोला। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को निकम्मी सरकार की संज्ञा दी। मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार में माफियाओं और गुंडों का बोलबाला है। झारखंड में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण करने एवं गठबंधन द्वारा किए गए एक भी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। मंडल ने तथ्यों को छुपाने एवं युक्ति पूर्ण ढंग से जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए सरकार की कार्यशैली में सुधार लाने एवं जनहित में काम करने को कहा अन्यथा भाजपा द्वारा आंदोलन तेज करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से झारखंड सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में हवन कर हेमंत सोरेन सरकार में सद्बुद्धि आए इसके लिए ईश्वर से कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम ने किया। मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष अभय सिंह, मितेश शाह, जिला मंत्री संजू देवी, मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा,संजय ओझा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीना शर्मा, सतीश सिंह, मोहन शर्मा, मनीष दुबे, निर्मल सोलन, लालदेव , विष्णु मंडल, राजेश यादव, कमलेश मंडल ,पंकज मंडल, नगर महामंत्री लखिंदर सिंह, प्रदीप रावत, बृजेश रावत, मैनेजर मंडल, मुकेश यादव, नागेश्वर मंडल, राम सिंह यादव, कृष्णा मंडल, जगरनाथ गोस्वामी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।