jamtara News:विभिन्न मांगों को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

155
AD POST

जामताड़ा :
भारतीय जनता पार्टी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। झारखण्ड में पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग के साथ भ्रष्टाचार, अपराध व अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में हाथों में तख्ती लिये धरना प्रदर्शन किया गया। सदर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री रीता शर्मा, भाजयुमो के महामंत्री मनीष दुबे के अलावे दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले एक वर्ष से पंचायत चुनाव नहीं करा रहे हैं। साथ ही जेपीएससी परीक्षा में एक ही वर्ग में बैठे परीक्षार्थियों को पास कर दिया गया। न्याय की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। बेरोजगारों को एक वर्ष में पाँच लाख नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया।

AD POST

कहा कि कृषि के लिये पूर्व के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वरा पांच हजार रुपए दिया जाता था जिसे अब बन्द कर दिया गया। महिलाओं के लिये एक रुपय में 50 लाख रुपए तक जमीन रजिस्ट्री होता था जिसे बन्द कर दिया गया है। राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और इसे रोकने में सरकार नाकाम हो गई है। ऐसे सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है।

भाजपा का विरोध और आंदोलन औचित्यहीन: इरफान
दूसरी ओर भाजपा के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को औचित्य सीन जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बताया विधायक ने कहा कि कुछ तो मुद्दा होना चाहिए 18 साल तक भाजपा ने इस राज्य को लूटने का काम किया सम्मान सोरेन की सरकार बनी 2 साल कोविड-19 आ गया और सरकार अपने पैरों पर खड़ी हुई है तो लोग अनावश्यक विरोध कर रहे हैं यह पीएससी का मामला हो या कोई भी मामला समस्या है तो छात्राएं वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं समस्या का समाधान होगा लेकिन भाजपा की गंदी राजनीति नहीं चलेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More