
जामताड़ा।

झारखंड के जामताड़ा प्रखंड के हरचंडी गांव के एक गरीब परिवार का सहारा बनी नवजीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट एवं मानव अधिकार संघ के जिला अध्यक्ष बबीता झा। हरचंडी गांव के लोगों ने नवजीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष बबीता झा को उक्त गरीब परिवार के संबंध में जानकारी दी गई। जिसके बाद संस्था के अध्यक्ष ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिली व स्थानीय लोगों से भी वार्ता किया। साथ ही उक्त परिवार को अपनी ओर से निजी सहायता दिया एवं उनके बच्चों का स्थानीय स्कूल में नामांकन भी करवाया। वहीं प्रशासन सहित परिवार की मदद की मांग भी रखी है।
पीड़िता लगोरी हेंब्रम ने बताया कि उनके पति मदन मुर्मू का निधन 4 माह पूर्व हो गया था। उसका एक बेटा कृष्णा मुर्मू 6 वर्ष और एक बेटी रोशनी मुर्मू 4 वर्ष की है। घर की माली हालत काफी दयनीय है। घर में कमाने वाला कोई नहीं रहने की वजह से दो वक्त का भोजन जुटा पाना भी मुश्किल हो रहा था। इस पीड़ित परिवार को गांव में मांग-मांग कर गुजारा करना पड़ रहा था। बबीता झा ने उक्त गरीब परिवार को गोद लेते हुए बच्चों को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करवाया। वस्त्र एवं अन्य जरूरी सामान परिवार को उपलब्ध कराया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि इस गरीब परिवार को सरकारी सुविधा अविलंब मुहैया कराया जाए। गरीब परिवार की मदद के लिए ट्रस्ट के आगे आने पर लोगों ने सराहना की है। मौके पर ग्रामीण रमणी मरांडी, मोहे लाल बास्की, बाबूजन मुर्मू, बलदेव हांसदा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

